भारत में कुल कितने गाँव है

 भारत में कुल कितने गाँव है, 

भारत एक कृषि प्रधान देश है, देश की अधिकतर आबादी गाँव में रहती है। हालांकि शहरी करण के इस दौर में बहुत ही कम Village ऐसे बचे है जिनपर शहरी रहन सहन का असर न हुआ हो। हालांकि आज भी गाँव शहर की इस भागदौड़ से दूर है। अगर बात करें भारत में गाँव की उपयोगिता की तो 136 करोड़ आबादी की ओर बढ़ चुके भारत में 70 प्रतिशत आबादी Village में ही रहती है, ऐसे में शहरों के साथ गाँवों का विकास होना अनिवार्य हो जाता है। क्योंकि देश का विकास पूरी तरह गाँवों के विकास पर निर्भर करता है। लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में कुल कितने गाँव है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आखिर 2021 में  भारत में कुल कितने गाँव है। 


भारत में कुल कितने Village है

बहुत से लोग आज भी ऐसे है जिन्हें भारत में गाँवों की संख्या कितनी है इसकी जानकारी नहीं होगी। लेकिन वर्तमान में कई तरह कि प्रतियोगिक परीक्षाओं में गाँवों से जुड़े सवाल आ जाते है, ऐसे में आपको गाँवों की संख्या के बारे में पता होना आवश्यक है। आपको बता दे कि 2021 में भारत में कुल गाँवों की संख्या 6,28,221 है। जहां उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1,07,753 गांव है, वहीं सबसे कम गांव क्षेत्रफल के आधार पर देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में है। गोवा में गाँवों की संख्या 411 है। आइए तालिका के माध्यम से जानते है कि आखिर भारत के किस राज्य में कितने गाँव हैं। 


राज्य का नाम गाँवों की संख्या 

आंध्र प्रदेश 28,293 

अरुणाचल प्रदेश 5,616 

असम 26,247 

बिहार 45,100 

छत्तीसगढ़ 20,335 

गोवा 411 

गुजरात 18,676 

हरियाणा 7,007 

हिमाचल प्रदेश 20,752 

जम्मू कश्मीर 6,768 

झारखंड 32,623 

कर्नाटक 29,736 

केरल 1,553 

मध्य प्रदेश 55,429 

महाराष्ट्र 44,198 

मणिपुर 2,639 

मेघालय 6,861 

मिजोरम 853 

नागालैंड 1,454

ओडिशा 51,583 

पंजाब 12,858 

राजस्थान 44,981 

सिक्किम 460

तमिलनाडु 17,089

तेलंगाना 10,430

त्रिपुरा 901

उत्तरप्रदेश 1,07,753

उत्तराखंड 16,919

पश्चिम बंगाल 40,996

Comments

Popular posts from this blog

प्राचीन भारत

माँ